लाल बहादुर शास्त्री ने रुकवाया था बेटे का प्रमोशन; पत्नी के जेल में आम लाने पर दिया था धरना
भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज पुण्यतिथि है। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने अपने बेटे को अनुचित तरीके से प्रमोशन मिलने की बात जानकर उनका प्रमोशन रुकवा दिया था। वहीं, स्वतंत्रता आंदोलन में जेल में रहने के दौरान पत्नी द्वारा आम लाए जाने पर वह नाराज़ हो गए थे और पत्नी के खिलाफ धरने पर बैठ गए थे।