लाल मिर्च के अधिक इस्तेमाल से हो सकती हैं पेट से जुड़ी कई समस्याएं: हेल्थ एक्सपर्ट
हेल्थ एक्सपर्ट आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक, खाने में लाल मिर्च का अधिक इस्तेमाल इंसान के पूरे शरीर के लिए हानिकारक है। अधिक लाल मिर्च खाने से पेट में जलन, दर्द, ऐंठन और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ज़्यादा लाल मिर्च के सेवन से मुंह में छाले, गले में जलन और खुजली भी हो सकती है।