लालच देकर पार्टी तोड़ने की कोशिश होती रही है: 'आप' के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर अखिलेश
राघव चड्ढा समेत 'आप' के 7 सांसदों के पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पहले भी ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का इस्तेमाल हुआ है। कुछ लोगों को लालच देकर/दबाव बनाकर पार्टियां तोड़ने की कोशिश होती रही है...'आप' और सपा एक तरह की परिस्थितियों से गुज़र रही हैं।"