लालबागचा राजा के विसर्जन पर भावुक हुए अनंत अंबानी, हाथ जोड़कर की बप्पा की बिदाई
मुंबई में लालबागचा राजा की विसर्जन यात्रा में रिलायंस इंडस्ट्रीज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी भी हज़ारों भक्तों के साथ शामिल हुए। अनंत ने कहा, ''राजा (लालबागचा राजा) की शोभा हर साल बढ़ती जा रही है।'' अनंत अंबानी ने श्रद्धा के साथ सिर झुकाकर प्रार्थना की और हाथ जोड़कर नम आंखों से बप्पा को विदाई दी।