लिविंगस्टोन-मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी IPL सिर्फ हॉलिडे मनाने के लिए खेलते हैं: सहवाग
भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2025 में आरसीबी के ऑल-राउंडर लियम लिविंगस्टोन और पंजाब किंग्स के ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल के खराब प्रदर्शन करने पर कहा है, "मुझे लगता है कि मैक्सवेल और लिविंगस्टोन की भूख खत्म हो गई है।" उन्होंने कहा, "ये यहां हॉलिडे मनाने आते हैं। वे आते हैं, मौज-मस्ती करते हैं और चले जाते हैं।"