लिव-इन पार्टनर के बेटे की दीवार पर पटक-पटककर शख्स ने गुरुग्राम में की हत्या, दूसरा गंभीर
गुरुग्राम (हरियाणा) में 28-वर्षीय शख्स ने लिव-इन पार्टनर की गैर-मौजूदगी में उसके दो बेटों को बेरहमी से पीटा जिसमें 7-वर्षीय लड़के की मौत हो गई जबकि 9-वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायल है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी नशे में था और उसने 7-वर्षीय बच्चे को दीवार पर जबकि 9-वर्षीय लड़के को ज़मीन पर पटक-पटककर पीटा। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।