लावारिस लाशों का सौदा करता था यूपी पुलिस का सिपाही, शव मिलते ही तय होता जाता था रेट
बरेली (यूपी) में ज़िला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में तैनात एक कर्मचारी व एक सिपाही द्वारा मिलकर लावारिस लाशों का सौदा किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ₹40,000-1.5 लाख तक में लाशों का सौदा करते थे जिन्हें कुछ प्राइवेट मेडिकल कॉलेज खरीद रहे थे। बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।