लिवर, शुगर और पेट से जुड़ी बीमारियों का संकेत देते हैं गर्दन के मस्से व काली रेखा
इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर ऐंड बिलियरी साइंसेज़ के निदेशक डॉक्टर शिव कुमार सरीन ने 'द लल्लनटॉप' को बताया है कि लोगों को गर्दन के पीछे या आगे काली लाइन व मस्से दिखने पर लिवर, शुगर समेत अन्य टेस्ट कराने चाहिए। उन्होंने कहा, "काली रेखा लिवर-पाचन से जुड़ी समस्याओं व डायबिटीज़ का संकेत है और मस्से कैंसर के संकेत हो सकते हैं।"