केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने X पर बताया कि लिवर का स्वस्थ रहना क्यों ज़रूरी है। बकौल मंत्रालय, यह शरीर को संक्रमण और बीमारी से बचाने में मदद करता है, ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के साथ ही यह पाचन में सहायक पित्त का स्राव करता है।