लिवरपूल के 28 वर्षीय फुटबॉलर डिओगो जोटा की कार दुर्घटना में हुई मौत
लिवरपूल के फुटबॉल खिलाड़ी डिओगो जोटा और उनके भाई की स्पेन में हुई एक कार दुर्घटना में मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोटा ने 10 दिन पहले लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं रुटे कार्डोसो के साथ शादी की थी। जोटा ने पिछले सीज़न में लिवरपूल को प्रीमियर लीग का खिताब जिताने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।