लाश की पैंट की जेब में मिली 4 अक्षर लिखी पर्ची से महाराष्ट्र पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी
पेल्हर (महाराष्ट्र) पुलिस ने एक लावारिस लाश की पैंट की जेब में मिली 'ईएसईएल' लिखी पर्ची की मदद से हत्या की गुत्थी सुलझाई है। पुलिस पर्ची के ज़रिए मुंबई स्थित एक स्टूडियो पहुंची जहां उन्हें शख्स के लापता होने का पता चला। वहीं, शख्स संग अंतिम बार देखे गए 2 दोस्तों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।