लाश की शर्ट के कॉलर से यूपी में पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर का केस
मेरठ पुलिस (यूपी) ने एक लाश की शर्ट के कॉलर से ब्लाइंड मर्डर का केस 9-घंटे में सुलझाया है। उन्हें गुरुवार शाम एक खेत में सिर में गोली लगी हुई लाश मिली थी। बकौल पुलिस, कॉलर पर एक दर्ज़ी का स्टीकर लगा था जिस तक पहुंचकर मृतक की पहचान हुई और परिजन से पूछताछ के बाद 3 आरोपी पकड़े गए।