लॉस एंजिलिस के जंगल में आग की चपेट में आने से मसाबा गुप्ता की ननद का घर जलकर हुआ राख
अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि लॉस एंजिलिस (अमेरिका) के जंगलों में लगी आग की चपेट में आने से उनकी ननद का घर जलकर राख हो गया है। बकौल मसाबा, ननद का परिवार सुरक्षित है और ननद की बेटी ने खुद की मदद के लिए पैसे जुटाने शुरू किए हैं।