लॉस एंजिलिस में किराए पर ले सकते हैं शाहरुख खान का बंगला, जानिए कितना है किराया
लॉस एंजिलिस (अमेरिका) में ऐक्टर शाहरुख खान का आलीशान बंगला 'बेवर्ली हिल्स' एयरबीएनबी (Airbnb) पर किराए के लिए उपलब्ध है। बकौल रिपोर्ट्स, इस बंगले में 6 कमरे हैं जिसका एक रात का किराया ₹1,97,000 है। शाहरुख के इस बंगले में शाही कालीन, विशाल झूमर और सोफे उपलब्ध हैं। 2019 में शाहरुख ने इस बंगले की एक झलक दिखाई थी।