लॉस ऐंजिलिस की आग के कारण 96 साल में पहली बार रद्द हो सकता है ऑस्कर्स 2025ः रिपोर्ट
'द सन' की रिपोर्ट के अनुसार, लॉस ऐंजिलिस (अमेरिका) के जंगलों में लगी आग के कारण ऑस्कर्स के 96 साल के इतिहास में पहली बार कार्यक्रम को रद्द किया जा सकता है। बकौल रिपोर्ट, इस समय ऑस्कर्स बोर्ड की चिंता यह है कि ऐसा न लगे कि वे लॉस ऐंजिलिस में हुए भयावह नुकसान के बीच जश्न मना रहे हैं।