लॉस ऐंजिलिस की आग में हुई हॉलीवुड ऐक्ट्रेस डेलीस करी की मौत, घर भी जलकर हुआ खाक
लॉस ऐंजिलिस (अमेरिका) में लगी आग की चपेट में आने से 'द ब्लूज़ ब्रदर्स' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम करने वालीं ऐक्ट्रेस डेलीस करी की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, उनका शव कैलिफोर्निया के अल्ताडेना में उनके घर पर पाया गया जो पूरी तरह से जल चुका था। आग में ऐक्ट्रेस का घर भी पूरी तरह से जल गया।