लॉस ऐंजिलिस में आग बुझाने वाले विमान की अवैध ड्रोन से हुई टक्कर
लॉस ऐंजिलिस (अमेरिका) के जंगलों में लगी आग को बुझाने में लगे एक विमान के पंखों से गुरुवार को एक ड्रोन टकरा गया जिससे विमान क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, विमान सुरक्षित नीचे उतर गया था और उसके चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं। अधिकारियों के अनुसार, अग्निशमन प्रयासों के बीच ड्रोन उड़ाने पर $75,000 तक का फाइन लग सकता है।