लिस्टिंग के बाद पहले ही दिन 12.5% चढ़े अमांता हेल्थकेयर के शेयर, जानें डिटेल्स
फार्मा सेक्टर की कंपनी अमांता हेल्थकेयर के शेयर मंगलवार को लिस्टिंग के बाद अपने इश्यू प्राइस से 12.5% उछलकर ₹141.75 के स्तर पर बंद हुए। गौरतलब है कि अमांता हेल्थकेयर के आईपीओ को बोली के आखिरी दिन तक 82 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था और कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस ₹126/शेयर था। कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन ₹546.13 करोड़ है।