लिस्टिंग के बाद लगातार दूसरे दिन ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में लगा अपर सर्किट
इलेक्ट्रिक व्हीकल ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में सोमवार (12 अगस्त) को कारोबार के दौरान 20% का अपर सर्किट लगा। यह शेयर ₹109.41 पर पहुंच गया है जिसमें लगातार दूसरे दिन बढ़त जारी रही। गौरतलब है कि इस कंपनी के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर लिस्ट हुए थे और पहले ही दिन इसमें अपर सर्किट लगा था।