लिस्टिंग के बाद से 50% तक उछले वारी एनर्जीज़ के शेयर
वारी एनर्जीज़ के एनएसई पर शेयर 6 नवंबर को कारोबार के दौरान 7.78% बढ़कर ₹3,743 प्रति शेयर पर पहुंच गए जो कंपनी का अब तक का सबसे उच्च स्तर है। कंपनी का शेयर 28 अक्टूबर को ₹2,500 पर लिस्ट हुआ था और उसके बाद से इसमें 49.72% की तेज़ी आई है। कंपनी का मार्केट कैप ₹1,03,779.62 करोड़ हो गया है।