लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को झटका, ₹82 पर आया यह शेयर; पहले ही दिन नुकसान
एनएसई एसएमई प्लैटफॉर्म पर मंगलवार को जैनिक पावर ऐंड केबल्स के शेयर ₹82 पर लिस्ट हुए जो ₹110 प्रति शेयर के आईपीओ प्राइस से 25% से अधिक नीचे है। कंपनी का आईपीओ तीन दिन की बोली अवधि में 1.54 गुना सब्सक्राइब हुआ। निवेशकों ने 68.42 लाख शेयरों के लिए बोलियां लगाईं जबकि ऑफर पर केवल 44.29 लाख शेयर थे।