लिस्ट-A क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली सबसे युवा भारतीय महिला बनीं नीलम भारद्वाज
उत्तराखंड की नीलम भारद्वाज किसी लिस्ट-ए मैच में दोहरा शतक लगाने वाली सबसे युवा भारतीय महिला बल्लेबाज़ बन गई हैं।
18 वर्षीय नीलम ने यह उपलब्धि अहमदाबाद में सीनियर विमेन्स वनडे ट्रॉफी में नागालैंड के खिलाफ हासिल की। मैच में नीलम ने 137 गेंदों पर नाबाद 202 रन बनाए और उन्होंने अपनी पारी में 27 चौके व 2 छक्के लगाए।