लिस्ट होते ही एस्टन फार्मा का शेयर लोअर सर्किट पर आया, IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस
एस्टन फार्मा के शेयरों की बुधवार को बीएसई के एसएमई प्लैटफॉर्म पर ₹119.00 पर एंट्री हुई। वहीं, टूटकर यह ₹113.05 के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 8.09% घाटे में हैं। गौरतलब है, आईपीओ के तहत ₹123 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं और आईपीओ को ओवरऑल 186 गुना से अधिक बोली मिली थी।