लिस्ट होने के एक हफ्ते के भीतर प्राइस बैंड से दोगुना हुआ वारी एनर्जीज़ का शेयर
वारी एनर्जीज़ लिमिटेड के शेयर सोमवार को कारोबारी सत्र के दौरान करीब 4% उछलकर अपने उच्चतम स्तर ₹3,015 पर पहुंच गए। गौरतलब है कि कंपनी के शेयर 28 अक्टूबर को बीएसई पर ₹2,550 पर लिस्ट हुए थे और इसका प्राइस बैंड ₹1427-₹1503/ शेयर था। वहीं, सोलर कंपनी का बाज़ार पूंज़ीकरण ₹85,831.60 करोड़ हो गया है।