लेस्टरशर के लिए वनडे कप और काउंटी चैंपियनशिप खेलेंगे अजिंक्य रहाणे

भारतीय बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे ने काउंटी सीज़न का दूसरा चरण खेलने के लिए लेस्टरशर के साथ करार किया है। वह क्लब के वनडे कप अभियान और पांच काउंटी चैंपियनशिप के मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। रहाणे ने कहा, "लेस्टरशर के लिए खेलने का एक और अवसर पाकर काफी उत्साहित हूं। उम्मीद है कि क्लब के लिए योगदान दे पाऊंगा।"

Load More