लेह में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 6 की मौत व 22 से ज़्यादा लोग घायल
लेह से पूर्वी लद्दाख जा रही एक बस गुरुवार को डुरबुक के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसमें कम-से-कम 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लेह के आयुक्त संतोष सुकदेवा ने बताया कि राहत-बचाव कार्य जारी है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।