लाहौर का AQI हुआ 1900, पाकिस्तान ने भारत को ठहराया ज़िम्मेदार
लाहौर (पाकिस्तान) में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 1900 पहुंच गया और एक वरिष्ठ मंत्री मरियम औरंगज़ेब ने इसके लिए भारत को ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, "भारत से लाहौर की तरफ बढ़ती हवा स्मॉग को खतरनाक स्तर पर पहुंचा रही है।" वहीं, मरियम पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय से बात करेंगी और भारत के सामने यह मुद्दा उठाने की मांग रखेंगी।