लोहड़ी के उत्सव में पंजाबी गाने पर डांस करते दिखे अरविंद केजरीवाल, वीडियो आया सामने
'आप' ने X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाबी गाने पर डांस करते नज़र आ रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो सोमवार का है जहां केजरीवाल ने लोगों के साथ लोहड़ी मनाई। इसके साथ ही 'आप' ने विधानसभा चुनाव से पहले 'दिल्ली दा पुत्त केजरीवाल' बोल वाला एक गाना भी जारी किया है।