लोहरदगा में मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 4 नाबालिगों का किया रेस्क्यू; 2 गिरफ्तार
झारखंड के लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर RPF और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मानव तस्करी की कोशिश नाकाम कर चार नाबालिगों को रेस्क्यू किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में बच्चों को दूसरे राज्य ले जाने की तैयारी की बात सामने आई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।