लोहरदगा में स्टेशनरी दुकानदार की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम
लोहरदगा (झारखंड) के पतरटोली में बाइक सवार दो बदमाशों ने स्टेशनरी दुकानदार शुभम कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पावरगंज चौक जाम कर मुआवजे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।