लंका प्रीमियर लीग की नीलामी में सुरेश रैना ने दिया अपना नाम, सूची में शामिल एकमात्र भारतीय

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की है। सितंबर 2022 में आईपीएल से संन्यास ले चुके सुरेश रैना सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं। गौरतलब है, यह पहली बार है जब एलपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी होगी और इस सूची में 360 खिलाड़ी शामिल हैं।

Load More