लंच डेट पर तमन्ना व विजय के एकसाथ देखे जाने का रिपोर्ट में दावा, ऐक्टर ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ लंच डेट पर जाने वाली एक रिपोर्ट पर ऐक्टर विजय वर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। विजय ने इसका जवाब डायरेक्टर सुजॉय घोष के साथ अपनी एक तस्वीर के साथ दिया और लिखा, "माय लंच डेट।" विजय-तमन्ना के कथित तौर पर गोवा में एकसाथ दिखने के बाद दोनों की डेटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं।