लंदन के मेयर ने खारिज की अरबपति की 1000 फुट ऊंची 'ट्यूलिप' टावर की योजना

लंदन के मेयर सादिक खान ने ब्राज़ीली अरबपति जोसेफ साफरा की 1000 फुट ऊंची ट्यूलिप आकार की इमारत बनाने की योजना खारिज कर दी है। 'द ट्यूलिप' का डिज़ाइन इस प्राइम लोकेशन के लिए उपयुक्त नहीं माना गया। मेयर के कार्यालय ने कहा, "इससे लंदन की स्काईलाइन को नुकसान पहुंचता और टावर ऑफ लंदन वर्ल्ड हैरिटेज साइट का व्यू बिगड़ता।"

Load More