लंदन में कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए कोहली और अनुष्का, सामने आईं तस्वीरें
डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 209 रन से हार के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लंदन में कृष्णा दास के कीर्तन में भाग लिया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। कोहली ने फाइनल की पहली पारी में 14 रन और दूसरी पारी में 49 रन बनाए थे। भारत अब जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज़ का दौरा करेगा।