भारत ने यूके में भारतीय उच्चायोग से तिरंगा उतारे जाने की कोशिश के बाद जारी किया बयान
लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने रविवार को प्रदर्शन करते समय भारतीय उच्चायोग से तिरंगा उतारने का प्रयास किया। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में सबसे वरिष्ठ ब्रिटिश राजनयिक को तलब कर 'सुरक्षा व्यवस्था की गैरमौजूदगी' पर स्पष्टीकरण मांगा है। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा को लेकर यूके सरकार की उदासीनता अस्वीकार्य है।