लंदन में भारतीय उच्चायोग से तिरंगा उतारने वाले खालिस्तान समर्थक अवतार सिंह की हुई मौत
लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर 19 मार्च को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड अवतार सिंह खांडा की मौत हो गई है और मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, वह ब्लड कैंसर से पीड़ित था। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के प्रमुख खांडा ने उच्चायोग से तिरंगा उतारा था।