लंदन में भारतीय मूल की 19 वर्षीय छात्रा की हत्या के आरोपी बॉयफ्रेंड ने स्वीकारा अपराध
लंदन में भारतीय मूल की 19-वर्षीय छात्रा सविता थानवानी की हत्या के आरोपी उसके बॉयफ्रेंड व ट्यूनीशियाई नागरिक मेहर मारूफ (23) ने अपना अपराध अदालत में स्वीकार कर लिया है। हालांकि उसने इरादतन हत्या की बात नकारी है। मार्च 2022 में सविता का शव उसके छात्रावास के कमरे में चादर से ढका मिला था और उसका गला रेता गया था।