लंदन में हरीश साल्वे की तीसरी शादी में टोस्ट करते दिखे ललित मोदी, सामने आया वीडियो
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह लंदन में भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे की तीसरी शादी में टोस्ट करते दिख रहे हैं। वीडियो में वह साल्वे और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं देते हुए भी दिख रहे हैं। इस समारोह में उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल, नीता अंबानी व अन्य हस्तियां शामिल हुईं।