लंपी त्वचा रोग से अब तक 2,000 मवेशियों की हुई मौत, 19,000 अभी भी संक्रमित: कर्नाटक सरकार
कर्नाटक सरकार ने बताया है कि राज्य में अब तक लंपी त्वचा रोग से कम-से-कम 2,070 मवेशियों की मौत हुई है व 19,000 संक्रमित हैं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने संक्रमित पशुओं के इलाज-टीकाकरण के लिए ₹13 करोड़ जारी करने के आदेश दिए हैं। महाराष्ट्र और राजस्थान के बाद कर्नाटक तीसरा ऐसा राज्य है जहां यह तेज़ी से फैल रहा है।