'लंपी' रोग से राजस्थान में 12,000 से ज़्यादा मवेशियों की मौत के बाद पशु मेलों पर लगी रोक

राजस्थान में 'लंपी' त्वचा रोग के कारण 12,800 मवेशियों की मौत के बाद राज्य सरकार ने पशु मेलों के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, श्रीगंगानगर में 2,511, बाड़मेर में 1,619, जोधपुर में 1,581 और बीकानेर में 1,156 मौतें 'लंपी' से हुई हैं। राज्य में बीमारी से अब तक कुल 2,81,484 पशु प्रभावित हुए हैं।

Load More