लंबित मामलों के निपटारे में मदद कर सकता है एआई: गुजरात एचसी के मुख्य न्यायाधीश

गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार ने बुधवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से न्यायपालिका को हज़ारों लंबित मामलों का निपटारा करने में मदद मिल सकती है। कुमार ने यह बात गांधीनगर (गुजरात) में जीएनएलयू परिसर में 13वें एशियन क्रिमिनोलॉजी कॅान्फ्रेंस (एसीसी) के उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन के दौरान कही थी।

Load More