लंबित मुकदमों की ट्रैकिंग के लिए सुप्रीम कोर्ट को राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड से जोड़ा गया
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड के तहत लाने की घोषणा की जिससे लंबित मुकदमों की ट्रैकिंग आम आदमी के लिए आसान हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी सराहना करते हुए 'X' पर पोस्ट कर कहा कि टेक्नोलॉजी के प्रयोग से पारदर्शिता बढ़ेगी और देश में न्याय देने की प्रणाली बेहतर होगी।