लंबे समय तक पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी रहे शिवकुमार पारीक का हुआ निधन
लंबे समय तक देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी रहे शिवकुमार पारीक का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पारीक जी के निधन से दुखी हूं...उन्होंने खुद को...राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किया था और अटल जी के साथ मिलकर काम किया था।"