लकी अली ने आईएएस अधिकारी व उनके पति पर ज़मीन कब्ज़ाने को लेकर दर्ज कराई शिकायत
गायक लकी अली ने आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी, उनके पति सुधीर रेड्डी और उनके देवर मधुसूदन रेड्डी के खिलाफ बेंगलुरु स्थित अपने फार्महाउस पर कथित रूप से कब्ज़ा करने का आरोप लगाया है। गायक ने मामले में कर्नाटक लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दिसंबर 2022 में अधिकारी व उनके पति के खिलाफ पुलिस से भी शिकायत की थी।