लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने के विरोध वाली याचिका पर दिल्ली HC ने शाही ईदगाह समिति को लगाई फटकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने शाही ईदगाह पार्क में रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने के खिलाफ दायर की गई याचिका पर शाही ईदगाह प्रबंधन समिति को फटकार लगाई है। कोर्ट ने समिति की कुछ दलीलों को 'विभाजनकारी' बताते हुए उससे माफी मांगने को कहा है। कोर्ट ने कहा, "रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय गौरव हैं। इतिहास को सांप्रदायिक राजनीति के आधार पर न बांटें।"