लक्ष्य सेन चोट के चलते थॉमस कप के सेमीफाइनल से हुए बाहर
भारतीय शटलर लक्ष्य सेन अपनी दाहिनी कोहनी में सूजन के कारण शनिवार को फ्रांस के खिलाफ होने वाले थॉमस कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर हो गए। उन्हें यह चोट चीनी ताइपे के चोउ तिएन-चेन के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी। कोच विमल कुमार के मुताबिक, लक्ष्य अपने पैरों में पड़े छालों से भी जूझ रहे हैं।