लकड़ी की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के भाई को मिली ज़मानत
मैसूरु (कर्नाटक) से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के भाई विक्रम सिम्हा को ज़मानत मिल गई है। गौरतलब है, विक्रम को करोड़ों रुपए की लकड़ी की तस्करी के आरोप में वन विभाग और एसीपी (क्राइम सेल) बेंगलुरु की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। बकौल प्रताप, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया उनके परिवार को लोकसभा चुनाव से पहले निशाना बना रहे हैं।