लकवाग्रस्त मां को ठीक करने के लिए एमपी में बेटे ने पिलाया केरोसिन का तेल, हुई मौत
भोपाल (मध्य प्रदेश) में एक शख्स ने अपनी लकवाग्रस्त मां को ठीक करने के लिए किसी के कहने पर कथित तौर पर केरोसिन का तेल पिला दिया जिससे उसकी मां की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, युवक ने अंधविश्वास के चक्कर में ऐसा किया। पुलिस ने आरोपी बेटे पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।