लकवाग्रस्त महिला को रेस्टोरेंट ने 'हैप्पी व्हीलचेयर बर्थडे' लिखकर दिया केक, बाद में मांगी माफी

अमेरिका में एक रेस्टोरेंट में एक लकवाग्रस्त महिला को 'हैप्पी व्हीलचेयर बर्थडे' लिखा हुआ केक मिला। महिला ने बताया कि केक देखकर वह हैरान रह गई और रेस्टोरेंट ने माफी मांगते हुए उन्हें 'और ड्रिंक्स' ऑफर किए। रेस्टोरेंट ने कहा कि यह एक गलती थी और 'व्हीलचेयर' शब्द का इस्तेमाल रेस्टोरेंट में महिला की लोकेशन के लिए किया गया था।

Load More