लक्षद्वीप के एनसीपी नेता की लोकसभा सदस्यता हुई बहाल, हाईकोर्ट ने सज़ा पर रोक लगाई थी
लोकसभा सचिवालय ने लक्षद्वीप के एनसीपी नेता मोहम्मद फैज़ल की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी है। दरअसल, जनवरी में फैज़ल को हत्या की कोशिश मामले में 10 वर्ष जेल की सज़ा होने पर उन्हें बतौर सांसद अयोग्य घोषित किया गया था। केरल हाईकोर्ट द्वारा जनवरी में इस सज़ा पर रोक लगाए जाने के बाद उनकी सदस्यता बहाल की गई है।